चोरी की घटना का खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोंडा। छपिया पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।
थाना क्षेत्र के मूढ़ाडीहा निवासी हरीश कुमार वर्मा ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 24जून को उनकी मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया है।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष छपिया संजीव वर्मा ने बताया कि वृहस्पतिवार को छपिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरा खुर्द पुलिया के पास से अभियुक्त प्रवेश उर्फ रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 3 अदद चोरी की मोबाइल और 7650 रुपये बरामद किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त प्रवेश उर्फ रामप्रवेश सिंह के खिलाफ चोरी सहित कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज है।गिरफ्तार कर्ता टीम में चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा,काo धनंजय कुमार हे0का0 महेंद्र पासवान,दिनेश कुमार यादव शामिल रहें।





