उत्तर प्रदेशसीतापुर

जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई जनसंख्या स्थिरता की एक पहल

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद में आज जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार ने अभियान के दौरान कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 से 18 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके दौरान परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जो सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। खैराबाद, महमूदाबाद एवं सिधौली विकास खण्ड के लगभग 150 गांवों में एल ई डी वीडियो वैन ‘सारथी‘ के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जायेगा। लोगों की काउंसलिंग भी करायी जाएगी।
‎पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने अभियान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा जनपद में संचालित ‘उम्मीद‘ प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित कार्यों के विषय में भी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button