उत्तर प्रदेशप्रयागराज

स्वच्छ वायु , स्वच्छ जल , स्वच्छ अनाज के लिए करें इफको नैनो उर्वरकों का प्रयोग : डॉ डी के सिंह

प्रयागराज ११ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक

इफको के प्रबंध निदेशक माननीय डॉ0 उदय शंकर अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन एवं इफको के विपणन निदेशक डॉ0 योगेंद्र कुमार के निर्देशन में इफको पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को कॉर्डेट इफको फूलपुर की टीम ने समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ0 डी.के. सिंह की अगुवाई में ग्राम देवनहरी के भारद्वाज गुरुकुलम विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधो ( नीम, मौलश्री, आवाला, अमरूद व पपीता ) का रोपण एवं वितरण किया। उपस्थित छात्रों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जी ने इफको के पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों को विस्तार से बताया तथा किस प्रकार इफको नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी हैं की जानकारी विस्तार से दी । अपने संबोधन में प्रधानाचार्य महोदय ने उपस्थित ग्रामीण जनों एवं विद्यार्थियों से आवाहन किया कि आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जब पूरी दुनिया की आबादी लगभग 806 करोड़ से अधिक होने वाली है और सभी को स्वच्छ अन्न, जल, वायु मिले इसके लिए वे परंपरागत दानेदार यूरिया व डीएपी के उपयोग को कम करते हुए नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का प्रयोग अपनी खेती में करें साथ ही एक पेड़ मां के नाम से लगाऐ और देखभाल करें , जिससे मिट्टी , वायु और जल का संरक्षण से आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छ वायु , स्वच्छ जल व स्वच्छ अनाज उपलब्ध रहे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए आईआरडीपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी की कार्डेट नीम तेल संयंत्र पर साफ सुथरी व सुखी नीम कौड़ी की खरीद प्रारंभ है, ग्राम वासी इसका लाभ ले सकते हैं। सहयोग में कोरडेट प्रशिक्षण प्रभारी मुकेश तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान भारद्वाज गुरुकुलम विद्यालय के प्रबंधक देवराज उपाध्याय, संचालक विनय उपाध्याय सहित शिक्षक संजय शर्मा, शुभम यादव, अनुभव उपाध्याय ,चंद्र प्रकाश मौर्य सहित ग्रामीण जन पवन शुक्ला, गुलाब चंद्र , चंद्र भूषण , रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button