अयोध्याउत्तर प्रदेश

अंजुमन गुनच ए मज़लूमिया फैज़ाबाद की आल इंडिया तरही शब्बेदारी 23 अगस्त को

अरशद हुसैन/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या धाम l अंजुमन गुनच ए मज़लूमिया फैज़ाबाद की आल इंडिया तरही शब्बेदारी 23 अगस्त शनिवार रात्रि 9 बजे इमामबाड़ा जवाहर अली खा फैजाबाद में होगी, आज तैयारी बैठक में सभी अंजुमनों का ऐलान किया गया पूर्व अध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने बताया कि अंजुमन सोगवाराने हुसैन वसीका अरबी कालेज से अलम उठाकर इमामबाड़ा जवाहर अली खा लाएगी जिसके बाद शब्बेदारी का शुभारंभ होगा, संचालन मोहम्मद हसनैन व पेशखानी हाजी चंदन सानेहाल व सिब्तैन मेहदी शावर करेंगे मजलिस मौलाना वसी हसन खा व तकरीर मौलाना नदीम रजा जैदी करेंगे, जिले के बाहर से जो अंजुमन आ रही है उनमें अंजुमन हाशमी सिरसी,अंजुमन हैदरिया सुल्तानपुर,अंजुमन मुहाफ़िज़ ए अज़ा इलाहाबाद मुख्य है,अंजुमन पासदराने कर्बला लखनऊ सुबह दुर्रो का मातम करेगी, शहर फैजाबाद की अंजुमनों में अंजुमन मासूमिया अंजुमन
हुसैनिया,अंजुमनअब्बासिया,अंजुमन नासिरया कदीम मुख्य रूप से मौजूद रहेगी, सभी अंजुमने अर्शी फैजाबादी के “असगर तेरी जुर्रत के अन्दाज़ निराले है” तरअ पर सलाम पढ़ेगी, रात भर ये सिलसिला चलेगा अगले दिन सुबह नमाज़ के बाद जनाबे अली असगर का झूला जामा मस्जिद से इमामबाड़ा लाया जाएगा जिसमें शबीह अब्बास गोपालपूरी बिहार नौहा पढ़ेंगे अंजुमन के सेकेट्री इजहार हुसैन व अध्यक्ष कामिल हसनैन ने बताया कि बाहर से आए सभी लोगो का भी खाने का इतंजाम किया गया है व महिलाओं के लिए अलग बैठने का इंतेज़ाम किया गया है।। बैठक में अंजुमन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button