अयोध्याउत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार मत दाताओं का नाम काटकर कर रही खेल- अपर्णा जायसवाल

महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी पार्टी महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौपा गया ज्ञापन में मांग की गई है कि समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मतदाता सूची में पिछड़ी जातियों यादव मुस्लिम मौर्य प्रजापति बघेल आदि बड़ी संख्या में नाम कांटे जाने की लिखित शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से दिया गया था परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है जिससे मतदाता सूची की शुद्धता में सवाल खड़े हो रहे हैं ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा 18000 मतदाताओं के काटे गए नाम के शपथ पत्र सूचित की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाए जिससे कि भविष्य में किसी मतदाता का नाम अवैध रूप से हटाया ना जा सके महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेटने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट पूजा वर्मा, पूनम साहू फहमीदा कुरैशी दुर्गावती, ममता गुप्ता, रुक्मणी, एडवोकेट शशांक यादव, धर्मेंद्र यादव, एडवोकेट अली अहमद प्रधान तेज नारायण एडवोकेट गोविंद यादव एडवोकेट राजकिशोर चौरसिया एडवोकेट जितेंद्र प्रजापति एडवोकेट सतीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button