अयोध्या के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व में जुड़ा एक और अध्याय – ब्रज भूषण

रामनगरी अयोध्या में हनुमान कथा मंडप का भव्य लोकार्पण, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हुए शामिल
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या धाम l रामनगरी अयोध्या स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमान कथा मंडप का भव्य लोकार्पण कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर के बाद आज पूरे अयोध्या एवं हनुमानगढ़ी के संत महंत एवं आम जनमानस का भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भंडारे के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए, तत्पश्चात नव-निर्मित हनुमान कथा मंडप पहुंचे और गद्दी नशीन महंत प्रेमदास एवं उपस्थित संत महंतों का आशीर्वाद लिया एवं भंडारे में सहभागी बने। मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमान कथा मंडप की भव्यता की सराहना करते हुए कहा, “यह कथा मंडप पूरे मंडल में अपनी तरह का इकलौता स्थान है, जहां एक साथ 10,000 लोग बैठ सकते हैं। यह अत्यंत अद्भुत और प्रेरणादायक है। जनमानस के लिए यह स्थान निश्चित रूप से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। और हम अति प्रसन्न है क्योंकि हम भी हनुमानगढ़ी के अंग हैं हम हनुमानगढ़ी परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।”हनुमान कथा मंडप के निर्माण से अयोध्या के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को एक नई ऊँचाई मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। वही संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, डॉ महेश दास, राजेश दास पहलवान वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास , नंदराम दास,सहित उपस्थित संत महंतों ने बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर आभार व्यक्त किया |





