उत्तर प्रदेशसीतापुर

भारतीय सेना की शौर्य गाथा ऑपरेशन सिंन्दूर को लेकर ऐप्जा ने मिश्रित नगर में निकली तिरंगा रैली और किया पत्रकार सम्मान समारोह

मिश्रित सीतापुर /पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के साथ ही आपरेशन सिंदूर व पत्रकार राघवेंन्द्र वाजपेई हत्याकाण्ड संघर्ष में मिश्रित क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा सहभागिता निभाने में अग्रणी भूमिका वाले पत्रकारों के लिये सम्मान समारोह का आयोजन आज मिश्रित तीर्थ स्थित डाक बंगला प्रांगण में सम्पन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि ऐप्जा अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा थे। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ ही सम्भ्रान्त नागरिक,और किसान नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे । वक्ताओं ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके निदान की दिशा में ऐप्जा द्वारा किए जाने वाले संघर्ष को काफी साधुवाद दिया । संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न संगठन द्वारा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने पत्रकार उत्पीड़न करने का मंसूबा रखने वाले लोगों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आम जन की समस्याओं के प्रति पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से संघर्ष करता है । उसके द्वारा उठाई जाने वाली आवाज को दबाने और कुचलने की दिशा में किसी के भी मन्सूबो को सफल होने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐप्जा चेयरमैन रविंद्र मिश्रा ने कहा पत्रकार हमारा अंग है । वह हमारे संगठन का सदस्य हो या न हो अगर उसको कोई प्रताड़ित करने के साथ ही दबाने और कुचलने का मंसूबा पालता है । बात संगठन की संज्ञानता में आ जाती है । तो संगठन उसके आत्मसम्मान सुरक्षा को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि महोली तहसील के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई जो हमारे संगठन के सदस्य भी नहीं थे । उनकी हुई निर्मम हत्या के मामले में परिवार न्याय दिलाने की दिशा में संगठन ने भरपूर संघर्ष किया है। जिसके तहत प्रदेश शासन से पत्रकार की विधवा पत्नी को 10 लाख रुपए की सहायता दिलाई है । साथ ही मामले की सीबीआई जांच और विधवा को शैक्षिक योग्यता के अनुरूप नौकरी दिलाने की मांग संगठन ने मुख्य मंत्री के समक्ष रखी है । जिस पर गम्भीरता से विचार करने के उपरान्त मुख्य मन्त्री ने कार्यवाही करने अश्वासन दिया है । इस मौके पर ऐप्जा के मुख्य वक्ता अनुराग एम सारथी, आलोक शुक्ला, पूर्णेन्द्र मिश्र अभिषेक मिश्र,विमल मिश्र,शुभम शुक्ला पूर्व शिक्षिका शीतला देवी शुक्ला,अभिषेक अवस्थी, बाल गोविंद गुप्ता, मुकेश पाण्डेय, धीरज पाण्डेय,अनुराग मिश्रा उर्फ पवन, मोहित मिश्रा,आलोक त्रिवेदी, कौशलेंद्र त्रिपाठी,सत्य प्रकाश अवस्थी,विनीत तिवारी,श्याम प्रकाश शुक्ल,अरुण कुमार मिश्र, जगजीवन मिश्र, अतुल शुक्ला,मीनू तिवारी,गगनलता मिश्रा चन्द्र शेखर तिवारी ,शरद तिवारी,अनुराग शुक्ला,राम सहारे शुक्ला शैलेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र, अपूर्व पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button