उत्तर प्रदेशसीतापुर
सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी
रामकोट-सीतापुर। रामकोट से सीतापुर जा रहे बैटरी रिक्शा व ट्रक की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबुरी निवासी राकेश पुत्र मिश्रीलाल (35) बैटरी रिक्शा चलाता था, अपराह्न 4:00 बजे लुधौरा के पास सीतापुर से आ रही ट्रक से बैटरी रिक्शा टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामकोट पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि ऑटो चालक नशे की हालत में था, ट्रक से टकराकर घायल हुआ था उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।





