उत्तर प्रदेशबरेली

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली में जिलाधिकारी कों ज्ञापन सौंपा

बरेली । जिसमें किसानों ने आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान, गन्ना मूल्य भुगतान में देरी, खाद की जबरन बिक्री, बिजली आपूर्ति की बदहाली और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं रखीं। किसानों ने मांग की कि यूरिया, डीएपी जैसी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और जबरन नैनो यूरिया या अन्य उत्पाद न बेचे जाएं।उन्होंने शिकायत की कि तहसील दिवस पर सिर्फ कागज़ी कार्रवाई होती है और समस्याओं का समाधान नहीं होता। वहीं आम की फसल पर कीटों का प्रकोप, बागों का सूखना और नकली खाद-दवाइयों की खुलेआम बिक्री भी प्रमुख मुद्दे रहे। किसानों ने आम और आलू के लिए ₹60 प्रति किलो एमएसपी तय करने की मांग भी रखी।
ज्ञापन देने के बाद जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही खाद में मिलावट की शिकायत पर तत्काल जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button