उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में साइबर अपराध पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

प्रयागराज २९ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक

29 अक्तूबर 2025 — नेहरू ग्राम भारती (मान्य विश्वविद्यालय) के विधि विभाग द्वारा आज साइबर थाना, कमिश्नरेट प्रयागराज के सहयोग से “ साइबर अपराध एवं उससे बचाव” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० चंद्रशेखर (सब-इंस्पेक्टर, साइबर थाना, कमिश्नरेट प्रयागराज) तथा श्री लोकेश पटेल (साइबर कमांडो, साइबर थाना कमिश्नरेट प्रयागराज) उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन ठगी के आधुनिक तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने बताया कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में Cybercrime.gov.in पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि स्क्रीनशॉट, मैसेज रिकॉर्ड और बैंकिंग विवरण कैसे सुरक्षित रखें ताकि जांच में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं से अनेक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने मोमेंटो प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ० स्वप्निल त्रिपाठी (अधिष्ठाता, विधि संकाय), डॉ० सुनील मौर्य (विभागाध्यक्ष, विधि विभाग), डॉ० सुनील मिश्रा, श्री अमित पांडेय, डॉ० दिलीप कुमार, डॉ० सीया राम शुक्ला, डॉ० श्री प्रकाश, डॉ० रमेश चंद्र, परिसर प्रभारी श्री सौरभ तिवारी तथा अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ० स्वप्निल त्रिपाठी (अधिष्ठाता, विधि संकाय) द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button