अयोध्याउत्तर प्रदेश
आगामी 4 व 5 नवंबर को होगा बाबा लंगड़दास स्मारक मेला, आयोजन समिति ने की तैयारियां पूरी

संदीप विक्रम सिंह/बालजी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा लंगड़दास स्मारक मेला ककरिया जाना बाजार में 4-5 नवम्बर 2025 को आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 4 नवम्बर को सुबह 8:00 बजे अखंड रामायण पाठ से होगा। जिसकी पूर्णाहुति एवं भंडारा 5 नवम्बर को होगा। उसी दिन दोपहर में 1:00 बजे स्वाधीनता दौड़, 2:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 5:00 बजे भूतपूर्व सैनिक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के शेर बहादुर शेर ने क्षेत्रवासियों, दुकानदारों और सहयोगियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर मेले का आनंद लें और इसकी शोभा में चार चांद लगाएं। समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि हर आगंतुक को सुखद अनुभव प्राप्त हो।





