उत्तर प्रदेशबरेली

अखिलेश यादव के निशाने पर बरेली के डीएम

कहा राजनीति का शौक है तो चुनाव लड़ लें

बरेली। बीते दिनों शहर में हुए बवाल और उसके बाद से हो रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर डीएम अविनाश सिंह आ गए हैं।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बरेली के बवाल के लिए सीधे डीएम को दोषी करार दिया। यहां तक कहा कि राजनीति का इतना ही शौक है तो चुनाव लड़ लें। कहा कि शासन-प्रशासन ने मिलकर बरेली में बवाल कराया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वहां निर्दोषों पर कार्रवाई हो रही है। खोज-खोजकर सपा के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हालत यह हो गई है कि देश के मुख्य न्यायाधीश को विदेश में बुलडोजर एक्शन पर बोलना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी कोशिश की थी हम बरेली न जा पाएं। बरेली में हम उतर ही न पाएं और रामपुर तक भी न पहुंच पाएं। कितनी बार रोकने की कोशिश हुई। कई दौर की बातचीत के बाद रास्ता निकला है। अखिलेश ने कहा कि बरेली में जो कुछ हुआ है वह सरकार और प्रशासन का फेल्योर है। जब पहले से ऐलान है कि ज्ञापन देना है तो कैसे यह सब हो गया। प्रशासन ने जानबूझकर यह कराया है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो जिले-जिले में रहकर भाजपा को राजनीतिक लाभ दे रहे हैं। अगर इन्हें इतना ही शौक है तो क्यों नहीं चुनाव लड़ते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button