अयोध्याउत्तर प्रदेश

छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित हुआ हेल्थ एवं वेलनेस क्लब कार्यक्रम

डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l सीपेट परिसर में हेल्थ एवं वेलनेस क्लब के अन्तर्गत एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने छात्रों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा सभी उपस्थित छात्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप साहू ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में छात्रों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण आलोक कुमार दुबे, जीवन दीप पाल, सुरेश कुमार, दीपमणि, वरुण कुमार, अंशू यादव, आकांक्षा यादव, रितिक गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों में गंगाराम मौर्य, सौरभ मौर्य, बृजेश मौर्य, हनुमान प्रसाद आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित छात्रों में सत्यम मौर्य, रंजीत यादव, आयुष मौर्य, हिमांशु कुशवाहा, अभय श्रीवास्तव, राहुल यादव, गोपाल, अर्श वर्मा, अखिल आनन्द गुप्ता, प्रीतम सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है, यदि विद्यार्थी स्वस्थ रहेंगे तो शिक्षा और जीवन दोनों में सफलता निश्चित है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसे अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button