उत्तर प्रदेशसीतापुर
भदफर चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के द्वारा शिव भक्तों के लिए किया गया भंडारे का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
भदफर लहरपुर/सीतापुर। कोतवाली लहरपुर के अंतर्गत आने वाली चौकी भदफर श्रावण माह को लेकर छोटी कासी गोला जाने वाले शिवभक्तों (कावड़ियों) के लिए शनिवार को पीलीभीत- बस्ती हाईवे पर भारी संख्या में निकलने वाली कांवड़ियों की टोलियों के लिए भदफर पुलिस चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए भदफर चौकी प्रभारी व समस्त स्टाफ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। और छोटी काशी गोला जा रहे शिव भक्तों (कांवड़ियों) को जलपान और प्रसाद ग्रहण करने के लिए स्टाल लगाया गया। इस दौरान अविनाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र पटेल, समाजसेवी वासुदेव पाण्डेय , के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।





