नगर पालिका परिषद के उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। जिले की दो नगर पालिका परिषद के उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है इसी क्रम में महमूदाबाद नगर पालिका के लिए प्रत्याशी संजय वर्मा ने निवर्तमान सांसद व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा व जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि इस बार महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने जा रहा है और महमूदाबाद नगर में विकास का रास्ता खुलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि संजय वर्मा विकास पुरुष बनकर महमूदाबाद नगर का कायाकल्प करेंगे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र इस बार भगवामय होने जा रहा है और यहां की जनता संजय वर्मा के रूप में कमल खिलाने जा रही है उन्होंने आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव में लगकर चुनाव जीतने का आवाहन किया महमूदाबाद विधायिका आशा मौर्य ने भी नामांकन में मौजूद रहकर सभी से संजय वर्मा को मजबूत करने का आवाहन किया इस अवसर पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही सिधौली विधायक मनीष रावत बिसवां विधायक निर्मलवर्मा, पूर्व विधायक सुनील वर्मा सहित नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
साथ ही मिश्रिख नगर पालिका परिषद के उपचुनाव के लिए भाजपा की प्रत्याशी सीमा भार्गव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया एवं अपने कार्यालय का उद्घाटन किया । साथ ही सीमा भार्गव ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा ।इस अवसर पर जिला प्रभारी नीरज सिंह नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु एमएलसी एवं सभापति प्रशासनिक एवं वित्तीय विलंब समिति पवन सिंह चौहान सेवता ज्ञानतिवारी विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे भाजपा नेता मुनींद्र अवस्थी ने क्षेत्र की जनता से सीमा भार्गव के लिए जन समर्थन मांगा ।रोहित सिंह नैमिष रत्न तिवारी जया सिंह अजय भार्गव आदि उपस्थित रहे।





