उत्तर प्रदेशसीतापुर

मिश्रिख नगर पालिका परिषद के उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका परिषद के उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान कालखंड सनातन का समय है इससे पूर्व सपा बसपा और कांग्रेस में सनातन सम्मान पर कभी ध्यान नहीं दिया हमें गंभीर होकर इस चुनाव को लड़ना है और जीतना है और नैमिष क्षेत्र से सनातन के गौरव को लेकर यहां विकास की गंगा बहानी है सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तन मन धन से मिश्रिख नगर पालिका परिषद के उपचुनाव को जीतने के लिए कमर कस लें हम सभी को प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक गणमान्य व्यक्ति से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना है और ऐतिहासिक विजय प्राप्त करनी है इसके लिए संगठन की तरफ से कार्य रचना बनाई जा रही है सभी पदाधिकारी अनुशासन पूर्वक उस कार्य रचना का पालन करते हुए चुनाव में लग जाए। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि अब समय कम है प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने दायित्व व पार्टी के दिशा निर्देशों को समझते हुए चुनाव में एक ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे भारतीय जनता पार्टी बड़े मार्जिन से यह उपचुनाव जीते। जिला अध्यक्ष ने बताया की नैमिष क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर पूरे देश की नजरे होती है यहां की नगरपालिका धार्मिक विकास की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को इस उप चुनाव में कमल खिलाना है। और इसके लिए पार्टी द्वारा जारी नियमों का अनुशासन पूर्वक पालन भी करना है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की एक भी घर छूटने न पाए जहां हम आशीर्वाद प्राप्त करने ना पहुंच सके। इस बैठक में मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव पार्टी प्रत्याशी सीमा भार्गव अजय भार्गव मुनेंद्र अवस्थी भंवर सिंह जितेंद्र अवस्थी संजीव गुप्ता रोहित सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने अपने विचार क्रमशः रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button