पंजाबराज्य

पंजाब में महिला सशक्तिकरण योजना पर बड़ा फैसला, 1 जुलाई से तीन महीने की राशि एक साथ

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से एक जुलाई से राज्य महिलाओं के खाते में तीन महीने का पैसा एक साथ भेजने के एलान का स्वागत किया है। केजरीवाल ने पंजाब की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान सरकार की यह योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की 18 वर्ष और इससे अधिक की हर महिला को हर महीने 1500 रुपये और अन्य महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे।

हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर अनुसूचित जाति की महिला को 4,500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिलाएं हैं तो भी हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी।

एक बार में मिलेंगे तीन महीने के पैसे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को फतेहगढ़ साहिब हलके के चनार्थल कलां में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार की मांवां धीयां दा सम्मान योजना के तहत एक जुलाई से महिलाओं के खाते में एक साथ तीन महीने का पैसा भेजने का एलान किया था।

इस दौरान मान ने यह भी कहा था कि इस पैसे से महिलाएं अमीर नहीं बन जाएंगी, बल्कि यह उनके छोटे-मोटे रीति-रिवाजों और जरूरतों को पूरा करने के लिए है। हर इंसान अपने घर में राजा होता है, बस कई बार आर्थिक रूप से इस मान-सम्मान की कमी रह जाती है, जिसे पूरा करना सरकार का फर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button