पंजाबराज्य

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर संभव, आदेश प्रताप सिंह कैरों BJP में हो सकते हैं शामिल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवा सकते हैं।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो आदेश प्रताप सिंह कैरों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही BJP की तरफ से पुष्टि की गई है।

गौरतलब है कि आदेश प्रताप सिंह कैरों, सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार (जीजा) हैं और शिरोमणि अकाली दल में एक अहम नेता रहे हैं। मंत्री रहते हुए उन्होंने एक्साइज और फूड एंड सिविल सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले थे।

साल 2024 में शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वे शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में शामिल हो गए और गुरदासपुर जिले के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी संभाली।

अब उनके BJP में संभावित शामिल होने की खबरों ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अगर यह फैसला होता है, तो आगामी चुनावों से पहले राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button