महिलाओं को आय व्यय , बचत , बैंक की सभी योजनाओ से महिलाओ हो जागरूक – कृष्ण चंद्र यादव

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
पूराबाजार, अयोध्या l वित्तीय साक्षरता केंद्र मया के तत्वाधान में ब्लॉक पूराबाजार के समाहा कला एवं समाहा खुर्द के स्वयं सहायता समूह की मात्र शक्तियों को किया गया वित्तीय जागरूक जिसमें समूह के महिलाओं को आय व्यय , बचत , तथा बैंक की सभी योजनाओ के बारे में बताया गया जैसे प्रधानमंत्री जनधन खाता , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, NPS , FD RD , मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, साइबर फ्राड, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । जिसमें क्रिसिल फाउंडेशन से अजय कुमार यादव सीबीओ अयोध्या जोन , कृष्ण चंद्र यादव फील्ड कोर्डिनेटर पूरा बाजार , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से ब्लॉक मिशन मैनेजर , सीमा , एवं इंदू पांडे , ग्राम प्रधान समाहा कला राजेश कुमार, बीसी सखी अंजू मिश्रा , एवं समूह के सदस्य सुनीता , विजय लक्ष्मी, रीता, मंजू कन्नौजिया , गायत्री ,नीतू आदि सभी उपस्थित रहे ।





