भाजपा सरकार आम जनता को घर से बेघर, रोजी रोटी को भी छीनने को तैयार सरकार – सरोज यादव

शहर में होने जा रहे चौड़ीकरण के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने आज सदर विधायक वेद गुप्ता द्वारा 2452 करोड़ का प्रोजेक्ट जो शहर को फिर से चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को घर से बेघर करने की तैयारी हो रही है उसी के खिलाफ आज सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा की अयोध्या शहर में मार्गों का उच्चीकरण व चौड़ीकरण कराये जाने की जो योजना प्रस्तावित है जिसका बजट भी पास हो गया है जो शहर के देवकली जेल रोड,रिकॉबगंज से फतेहगंज, रिकाबगंज से चौक रीडगंज से गुलाब बाड़ी, मछली मंडी जमथरा घाट, नियावा से पटेश्वरी मंदिर पोस्ट ऑफिस रामपथ तक फोरलेन, मौदहा से मउशिवाला मार्ग का चौड़ीकरण इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ होगा। इसके साथ-साथ बनवीरपुर, सूर्यकुंडसे हलकारा का पुरवा में टू लेने के रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना है जिसमें हजारों घर प्रभावित होंगे। सरोज यादव ने कहा कि इन प्रस्तावित मार्गों के तोड़फोड़ में जहां हजारों घर प्रभावित होंगे वहीं उससे संबंधित परिवारों की रोजी-रोटी भी चली जाएगी ऐसे में अयोध्या शहर के में मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर कराए जा रहे तोड फोड पर पुनर्विचार करते हुए इस पूरी योजना को स्थगित किया जाना चाहिए जिससे हजारों परिवार का अमन चैन बचा रहे और उनकी रोजी-रोटी चलती रहे अगर ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी इसके विरुद्ध आंदोलन करेगी तथा जिला प्रशासन का घेराव करेगी।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में हमारे साथ जिला महासचिव डॉक्टर निशात अख्तर, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, जिला सचिव रीता राही, सरोज, पूनम यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, अखंड प्रताप यादव ,शिवदयाल, अंगद कुमार मौर्य, पंकज यादव,जगदीश यादव, अली अहमद, उदय सिंह, राजीव यादव, राजेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।





