वीर परिवार सहायता योजना-2025″ के निःशुल्क विधिक सेवा केन्द्र” का हुआ शुभारम्भ

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या द्वारा सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को सक्रिय कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु “वीर परिवार सहायता योजना-2025” के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर अयोध्या में “निःशुल्क विधिक सेवा केन्द्र” का शुभारम्भ अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या श्री अनिल कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल संजीव कुमार एवं डोगरा रेजीमेंट के सेवारत सैनिकों एवं जनपद के भारी संख्या में मौजूद पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में किया गया । इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं तथा दुर्गम क्षेत्रों में सेवा के दौरान सैनिकों को घरेलू कानूनी बोझ से मुक्त करने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को संपत्ति विवाद, वित्तीय लेन-देन के मामलों तथा अन्य कानूनी मुद्दों में मुफ्त कानूनी सलाह और विधिक सहायता प्रदान करना है। अपने संबोधन में अपर जिला जज श्री अनिल कुमार वर्मा ने उपस्थित सैनिकों व उनके परिजनों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि इस केन्द्र पर हफ्ते में 2 दिन विधि विशेषज्ञ तथा पराविधिक स्वयसेवकों द्वारा सैनिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर डिप्टी चीफ, लीगल ऐड डिफेन्स काउंसलिंग सिस्टम,, अयोध्या श्री कुल शेखर सिंह, पराविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र डॉ० प्रियंका चतुर्वेदी एवं सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।





