भाजपाइयों ने पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को समर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल साथ ही श्री राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा व जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तत्पश्चात जिला पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के सम्मान में अपनी बात रखी इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने बताया कि कल्याण सिंह केवल एक नेता नहीं वह प्रदेश और देश के करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं के अभिभावक थे आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं भारतीय जनता पार्टी कल्याण सिंह के आदर्शों पर चल के आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की कल्याण सिंह कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं थे बल्कि वह अवतार पुरुष थे प्रभु श्री राम के मंदिर आंदोलन में उनकी जो भूमिका है सनातन समाज सदियों तक उसे याद रखेगा आज कल्याण सिंह जी की खींची हुई भारतीय जनता पार्टी रूपी बगिया पूरे देश में हरी-भरी दिख रही है भारतीय जनता पार्टी कल्याण सिंह जी के आदर्शों को आत्मसात करके आज सनातन के गौरव को पूरी दुनिया में चमकाने का कार्य कर रही है।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू हृदय सम्राट के रूप में कल्याण सिंह को अपना आदर्श मानती है और सनातन की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिया गया मूल मंत्र आज भारतीय जनता पार्टी का स्थाई एजेंडा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सनातन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ उन्होंने बाबूजी को श्रद्धांजलि समर्पितकी
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।।





