उत्तर प्रदेशप्रयागराज

एवजीबीयू के दीक्षारंभ कार्यक्रम में छात्राें काे एनईपी 2020 के बारे में बताया

प्रयागराज २१ अगस्त
बीके यादव/ बालजी दैनिक

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ 2025-26 (Student Induction Program2025-26) कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 21/02/25 को दूसरे दिन प्रथम सत्र में डॉ राजेश तिवारी, डीन अकेडमी सर के द्वारा सुभारम्भ किया गया तथा प्रथम वक्ता डॉ. मीता रतावा तिवारी ने एनईपी 2020 पाठ्यक्रम की विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से स्पष्ट किया। द्वितीय व्याख्यान श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा एबीसी आईडी (ABC ID) कैसे बनाई जाती है और उसकी उपयोगिता क्या है, की व्याख्या की। उज्जवल दास द्वारा ई रिसाेर्सेस (E-Resourse )एवं एसएमएस (LMS) का विद्यार्थियों द्वारा कैसे उपयोग किया जाता है पर व्याख्यान दिया। अगले क्रम में डॉ सिद्धार्थ मिश्र द्वारा एम्फीथियेटर में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में डॉ मनीष कुमार सिंह द्वारा खेल की सुविधाओं एवं प्रतिभागियों की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। डॉ आदिनाथ द्वारा सतत विकास एवं मानव स्वास्थ्य पर चर्चा तथा विधि विभाग के विभागाध्य्क्ष डॉ सुनील के द्वारा साइबर अपराध एवं सुरक्षा पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आदिनाथ एवं समन्वयन डॉ शिवाश्रेय यादव ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभाग के प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button