उत्तर प्रदेशगोण्डा

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा 11 अगस्त,2025। जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा में मई, जून एवं जुलाई, 2025 की प्रगति अत्यंत निराशाजनक पाई गई है। विशेष रूप से जिला पंचायत राज, नेडा, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यटन, जल निगम (जल जीवन मिशन – ग्रामीण), सी0एम0आई0एस0 पोर्टल, विद्युत एवं नियोजन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किए गए हैं।

इन विभागों की लचर प्रगति के चलते मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है, जो प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चिंता का विषय है।

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद यदि विभागीय अधिकारी कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं कर पा रहे हैं, तो उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें तथा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं, ताकि जनपद की रैंकिंग को बेहतर किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button