उत्तर प्रदेश

आरोग्य भारती के जिला सचिव व अध्यक्ष एचएमएआई डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया गया

हिन्दी दैनिक बालजी ब्यूरो रिपोर्ट सुशील कुमार

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पुनः प्रातः9 बजे चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,आरोग्य भारती के जिला सचिव व अध्यक्ष एचएमएआई डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया गया।डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं व भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से धुलना चाहिए।डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बकन्धा के 172,कम्पोजिट विद्यालय गड़रियनपुरवा के 29,प्राथमिक विद्यालय रघुवर का पुरवा के 36 कुल 237 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका अंजली,रेनूलता सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव,प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button