उत्तराखण्डदेशराज्य

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारियों, मैपिंग कार्य और विभिन्न प्रपत्रों के निष्पादन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म संख्या ६, ७ और ८ का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू करते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रत्येक बूथ पर तैयार एएसडी सूची, जिसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं का विवरण शामिल है, राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ अनिवार्य रूप से साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी बीएलए को एएसडी सूची उपलब्ध करा दी जाए।

बैठक में सभी जनपदों में गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक व्यवस्था और डिस्ट्रीब्यूशन प्लान की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी जिलाधिकारी संबंधित नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्ययोजना को और प्रभावी बनाएं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button