Uncategorizedउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मां कामाख्या के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

कुलदीप कुमार

देहरादून /गुवाहाटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या के दरबार में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति, विकास और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि मां कामाख्या का आशीर्वाद प्रदेश को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।

शक्तिपीठों का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में शक्तिपीठों का विशेष महत्व है। मां कामाख्या का मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्वास जताया कि मां कामाख्या की कृपा से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहेगी।

read also :

देहरादून में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button