उत्तराखण्डराज्य

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री ने किसानों को बढ़ाया गन्ना मूल्य, लिया जनता की समस्याओं का संज्ञान

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। माननीय मुख्यमंत्री के लोहियाहेड हेलीपेड पहुंचने पर कृषकों ,जनप्रतिनिधियों व जनता ने फूलमालाओं,पुष्पगुच्छ व गन्ना देकर भव्य स्वागत किया।
हेलीपेड पर किसान बंधुओ ने सरकार द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गन्ना, तलवार देकर, पगड़ी पहनकर ,फूलमाला से जोरदार भव्य स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री जी को किसानों ने गन्ना व गुड़ भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने गन्ने का स्वाद लिया।

माननीय मुख्यमंत्री ने हैलीपेड में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,दान सिंह रावत ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button