अयोध्याउत्तर प्रदेश

बच्चो को बचपन से ही सेवा, सदाचार और समानता की भावना सीखनी चाहिए- महिन्दर सिंह

अयोध्या में बच्चों ने मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, M.J.S. एकेडमी के विद्यार्थियों ने लिया इतिहास का ज्ञान

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को एम.जे.एस. एकेडमी, अयोध्या के बच्चों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक गोबिंद धाम, नज़रबाग अयोध्या में पहुंचकर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए। इस दौरान बच्चों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों एवं इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। गुरुद्वारा परिसर में बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक अरदास की उसके उपरांत लंगर में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक गोबिंद धाम के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार बाबा महिन्दर सिंह जी ने एम.जे.एस. एकेडमी के सभी बच्चों और उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया। जत्थेदार बाबा महिन्दर सिंह जी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों—“नाम जपो, किरत करो और वंड छको”—का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही सेवा, सदाचार और समानता की भावना सीखनी चाहिए। उन्होंने सभी को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई भी दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंधक मंडल तथा बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहे। गुरुद्वारा परिसर में गुरु के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और सभी ने मिलकर भाईचारे, प्रेम और सेवा का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button