Cloudburst Reason Explained: हर्षिल में फंसे लोगों को निकालने का अभियान तेज़ी पर

200 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि हर्षिल में रुके लोगों को निकालने के लिए आज सुबह से यूकाडा और सेना के हेलिकॉप्टरों का बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है।
- बचाए गए लोग: सुबह 11 बजे तक, हर्षिल से कुल 95 लोगों को मातली और 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है।
- आगे की व्यवस्था ज़िला प्रशासन द्वारा इन लोगों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के भी इंतज़ाम किए गए हैं।
उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उत्तराखंड मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धनराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से पूरे बचाव अभियान की देखरेख कर रहे हैं। केंद्र सभी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर राहत और बचाव दलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है।
अधिकारी कर रहे हैं निगरानी
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों, जैसे सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल और चिन्यालीसौड़ में तैनात अधिकारी पल-पल की जानकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं। इस केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
read also-





