राज्यहरियाणा

सीएम नायब सिंह सैनी आज श्री मुक्तसर साहिब दौरे पर, संगठन सशक्तिकरण पर फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब पहुंचेंगे। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजेश गोरा पठेला के अनुसार सीएम सैनी दोपहर 12 बजे मुक्तसर पहुंचेंगे।

मुक्तसर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक आस्था के बाद उनका मुख्य फोकस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद होगा। सीएम सैनी मलोट रोड स्थित नारायणगढ़ पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक

इस बैठक में राज्य स्तरीय लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेना और चुनावी रणनीति पर चर्चा करना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला मुक्तसर में भाजपा पिछले कुछ समय से लगातार बैठकें कर रही है।

पार्टी का पूरा जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर है। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा की तैयारियों के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि सीएम के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही पार्टी को क्षेत्र की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button