उत्तर प्रदेशसीतापुर

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील महमूदाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित।
‎‎स्थलीय निरीक्षण कर किया जाय शिकायत का निस्तारण, शिकायतकर्ता को निस्तारण से अवश्य कराएं अवगत-मंडलायुक्त।
मंडलायुक्त ने तहसील महमूदाबाद के परिसर में किया पौध रोपण।
सीतापुर जनपद मे ‎जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील महमूदाबाद में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को एक-एक करके सुना एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया। मंडलायुक्त ने महमूदाबाद तहसील परिसर में पौध रोपण भी किया।
मंडलायुक्त के निर्देश पर गत समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। असंतुष्ट फीडबैक वाले संदर्भों को सम्बंधित अधिकारियों को पुनः अंतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण किया जाये तथा आदेशों को अनुपालन तत्परता के साथ कराया जाये। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल एवं कानूनगो के स्तर पर लम्बित प्ररकणों की नियमित रूप से समीक्षा की जाये। थाना समाधान दिवस के प्रभावी आयोजन हेतु मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराये जाने का प्रयास किया जाये। थाना दिवस से संबंधित प्रकरणों में सभी पक्षों को थाना दिवस के आयोजन से पूर्व अवगत कराते हुये थाना दिवस में निस्तारण कराया जाये।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग आधार पंजीकरण की सुविधा पात्रों को उपलब्ध करायें, जिससे अधिक से अधिक लोग आधार पंजीकरण करा सकें। स्मार्ट मीटर लगाये जाने के बाद समय से इसकी फीडिंग सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि  सभी जिला स्तरीय अधिकारी तहसील स्तर की सभी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता अवश्य देखें। शिकायतों के संबंध में स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाये तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण से अवगत कराया जाये।
‎सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आई० जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
‎सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी महमूदाबाद बाल कृष्ण सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील महमूदाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 77 शिकायतों में से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील मिश्रिख में प्राप्त 34 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील लहरपुर में प्राप्त 61 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील महोली में प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील सदर में प्राप्त 08 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील बिसवां में प्राप्त 47 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील सिधौली में प्राप्त 49 प्रार्थना-पत्रों में से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button