लहरपुर से बाबा केदारनाथ व बैजनाथ धाम जा रहें श्रृद्धालुओं का माल्यार्पण कर किया गया स्वागतम

रिपोर्ट मनीष पाठक
लहरपुर सीतापुर
नगर के मोहल्ला बेहटी एवं मोहल्ला टांडा सालार से बाबा केदारनाथ व बाबा बैजनाथ धाम जा रहे नव युवकों का स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पर किया गया भव्य स्वागत जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बेहटी निवासी नवयुवक हर्ष रस्तोगी एवं आदित्य रस्तोगी तथा मोहल्ला टांडा सालार निवासी कुलदीप रस्तोगी का मोहल्ला बेहटी में खत्रियाना चौराहे पर स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें भक्ति भाव से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।इस मौके पर हर्ष रस्तोगी, आदित्य रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि वह लोग हरिद्वार से केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा कर बाबा की पूजा अर्चना करेंगे और उसके उपरांत सुल्तानगंज से पैदल 118 किलोमीटर चलकर बाबा बैजनाथ धाम की पूजा अर्चना कर घर वापसी करेंगे।इस अवसर पर स्वागत करने वालों में हरीश रस्तोगी, निशांत रस्तोगी, उमेश मेहरोत्रा,सलिल मिश्रा, मनीष पाठक,सोनू रस्तोगी, जयनारायण पाठक,गगन कश्यप, रोहित पाधा, छोटे लाल लोधी, नीलेश रस्तोगी, जगदम्बा रस्तोगी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे





