लहरपुर में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संम्पन्न

रिपोर्ट मनीष पाठक
लहरपुर सीतापुर स्थानीय तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 61 शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र दिए जिसमें से 04 शिकायतकर्ता दीपक विश्वकर्मा, विनोद कुमार, श्रीमती जैबुन, साधना देवी की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 61 शिकायतों मे सबसे अधिक शिकायत राजस्व विभाग 34, पुलिस 11, पूर्ति विभाग 06, विकास विभाग 05, समाज कल्याण 01, व अन्य विभागों से संबंधित 04 शिकायतें प्राप्त हुई थी, शेष बची 57 शिकायतों को संबंधित विभागों को पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, लहरपुर कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह, तालगांव प्रभारी दीपक राय, नायब तहसीलदार अशोक यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जय प्रकाश वर्मा सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।





