उत्तर प्रदेशसीतापुर

श्रीमद्भगवदत कथा सुन कर भक्त हुए मन मुग्ध

रिपोर्ट मनीष पाठक

लहरपुर सीतापुर शीतला माता युवा सेवा समिति नबीनगर के तत्वाधान में ग्राम नबीनगर गांव में शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित अखिलेश महाराज ने श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति के महत्व को बताते हए भक्त प्रहलाद और भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा का सुंदर वर्णन किया । कथा व्यास पंडित अखिलेश महाराज ने कहा कि, भक्ति मार्ग पर चलना बहुत ही सरल दिखता है लेकिन इस मार्ग पर वही चल पाता है, जिसमें सच्ची श्रद्धा और धैर्य होता है। उन्होंने भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रहलाद को भक्ति मार्ग से हटाने के लिए पहाड़ से गिराया गया, समुद्र में फेंका गया, विष दिया गया और काल कोठरी में भी बंद किया गया, लेकिन उनकी भक्ति में कोई कमी नहीं आई अंत में भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त की रक्षा की। कथा व्यास ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव की मां सुनीति ने उन्हें भगवान की शरण में जाने की प्रेरणा दी, बालक ध्रुव ने घर छोड़कर वन में कठोर तपस्या की और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर ध्रुवलोक प्राप्त किया जो आज भी आकाश में चमकता ध्रुव तारा उनकी भक्ति और तपस्या का प्रतीक है। कथा समापन पर हुए भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते उतराते रहे। कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button