अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में गोपाष्टमी पर्व पर गौमाता पूजनोत्सव सम्पन्न

श्रीराम गौशाला समिति कारसेवकपुरम (विश्व हिन्दू परिषद) द्वारा हुआ आयोजित हुआ सम्मान समारोह

बृजेश सेन/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम गौशाला समिति, कारसेवकपुरम (विश्व हिन्दू परिषद) के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गौमाता पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य इन्द्र देव मिश्रा की टीम द्वारा गो पूजन, आरती एवं गो-ग्रास प्रसाद वितरण से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विहिप केंद्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ प्रचारक मान्यवर दिनेश चन्द्र ,अयोध्या मण्डलायुक्त राजेश जी, पूज्य महंत वैदेही शरण महाराज, विहिप केंद्रीय मंत्री एवं धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजेन्द्र सिंह ‘पंकज’ , केंद्रीय संयुक्त महामंत्री वेंकट कोटेश्वर राव शर्मा , क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ,गौशाला प्रबन्धक पुरुषोत्तम नारायण सिंह , कारसेवकपुरम प्रभारी शिवदास , विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा तथा पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित अनेक संत, पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान्यवर दिनेश चन्द्र जी ने कहा कि “गोवंश भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गोसेवा न केवल धार्मिक कर्तव्य है बल्कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान का आधार भी है।” जल पुलिस टीम को मिला विशेष सम्मान अयोध्या जल पुलिस द्वारा सरयू नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए
गौशाला समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जल पुलिस टीम को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
जल पुलिस द्वारा अब तक लगभग 900 से अधिक दर्शनार्थियों को डूबने से बचाया गया है। सम्मानित होने वालों में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, तथा वरिष्ठ अधिकारी उमेश पोरवाल शामिल रहे। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के गोपालक हुए सम्मानित l विहिप 84 कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह जी द्वारा क्षेत्र से पधारे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के ग्रामीण गोपालकों को क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह जी, विभाग अध्यक्ष विजय सिंह बंटी, एवं विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा जी द्वारा सम्मानित किया गया। गौसेवा, पर्यावरण और जीवदया में योगदान पर सम्मान l जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और गोसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को महंत वैदेही शरण महाराज एवं अयोध्या पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव द्वारा सम्मानित किया गया। गौशाला प्रबन्धक पुरुषोत्तम नारायण सिंह जी ने सभी आचार्यों, गोसेवकों और अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, विहिप प्रांत सेवा टोली के सदस्य कौशिक जी ने भी गोसेवकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l अंगद टीला, सीता रसोई प्रमुख धनंजय पाठक, अजय रस्तोगी (कोषाध्यक्ष, गौशाला), शरद शर्मा, अशोक सिंघल, नगर संघचालक डॉ. संजीव थापर, वीरेन्द्र वर्मा, सोनू साहू, दिनेश लक्ष्मी जायसवाल, अंकित, सर्वेश जी, पुष्प दीप, सूरज तिवारी, हृदय चतुर्वेदी आदि। कार्यक्रम का समापन गौमाता आरती एवं “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और सेवा का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button