डेयरी पर दूध बेचने गए अधेड़ का पुलिया में तैरता मिला शव

राहुल मिश्रा
सीतापुर। थाना सकरन क्षेत्र रविवार की शाम डेयरी पर दूध बेंचने गये अधेड़ का शव गांव के बाहर पुलिया के पास पानी में पाया गया परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये चार लोगों के बिरूद्ध तहरीर दी है पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है |
सकरन थाना क्षेत्र के उल्लहा गांव निवासी नसीम (60) पुत्र जमालुद्दीन रविवार की साम करीब सात बजे अपने घर से साइकिल से पडोस के गांव रसूलपुर डेयरी पर दूध बेंचने के लिये गया हुआ था देर रात तक जब नसीम वापस नही आया तो उसकी लड़की जाहिरा ने डेयरी पर फोन कर जानकारी ली डेयरी से पता चला कि नसीम दूध बेंच कर वापस अपने घर चला गया था तब परिजनों व ग्रामीणों ने नसीम की तलाश शुरू की रात करीब एक बजे गांव के बाहर एक खेत के पास बनी पुलिया के पास नसीम का शव पानी में पाया गया आधा शव पुलिया के पाइप के अंदर था नसीम की बांई आंख पर गहरा घाव व गर्दन पर चोट के निशान थे तथा साइकिल गायब थी मृतक की पुत्री जाहिरा ने रात को ही घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है मृतक की पुत्री ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है |
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पीएम कराया गया है रिपोर्ट आने पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगी मामलें की जांच की जा रही है





