मुख्य विकास अधिकारी को सौपा पत्र किया मांग

सचिवों को दिए जाए एक समान कलेस्टर, 1 वर्ष से अधिक कार्यकाल पूर्ण करने वाले सचिव के बदले जाए कलेस्टर – एस के तूफानी
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच जिला अध्यक्ष एस के तूफानी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र सौंप कर समस्त विकास खंडों में कलेस्टर बदले जाने की मांग किया है उन्होंने कहा जनपद की 19 विकास खंडों में कलेस्टर आवंटन किये जाते है। जिसमें बड़ा खेल किया जाता है।किसी सचिव को दो से तीन कलेस्टर किसी को एक कलेस्टर दिया जाता है। जिससे सचिव प्रधान के गठजोड़ से भ्रष्टाचार किये जाने की प्रबल संभावना रहती है। ऐसे में भ्रष्टाचार रोकने हेतु जिस प्रकार से एक सचिव एक विकासखंड में 3 वर्ष से अधिक नहीं रह सकता है उसी प्रकार से एक वर्ष बाद सचिवों का कलेस्टर बदल देना चाहिए।और प्रत्येक सचिव को बारी बारी से गौशाला वाली ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। जिससे जहां समस्त सचिव को गौ सेवा का मौका मिलेगा। और 1 वर्ष के बाद जब सचिव का नया कलेष्टर बदल दिया जाएगा तो प्रधान व सचिव के गठजोड़ से भ्रष्टाचार पर भी विराम लगेगा। वर्तमान में चुनावी समय आ रहा है जिससे चुनाव को भी प्रभावित करने का काम कर सकते हैं ऐसी स्थिति में जिन सचिवों का 1 वर्ष से अधिक कार्यकाल एक कलेस्टर में हो चुका है उनका कलेस्टर बदल दिया जाए। श्री तूफानी ने कहा जिस प्रकार से एक विकासखंड में 3 वर्ष से अधिक सचिव नहीं रह सकता है उसी प्रकार से एक सचिव को 1 वर्ष के बाद कलेस्टर बदल दिया जाए और नया कलेस्टरदिया जाए। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। और ग्राम पंचायत का समुचित विकास होगा।





