उत्तर प्रदेशगोण्डा

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर किया जा रहा वितरण

“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम-2025 का चलाया जा रहा अभियान

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा 11 अगस्त,2025। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के नेतृत्व एवं निर्देशन में गत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम 2025 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीष्य ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करना है। राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव के जनभागीदारी आन्दोलन को व्यापकता प्रदान करने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण एवं वितरण किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की 463 दीदीयाँ को प्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। “हर घर तिरंगा’ अभियान में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों के सहभागी होने से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने में सहायता मिल रही है। RGA

सशक्त कार्यक्रम की सतत निगरानी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक मिशन प्रबन्धकों को मुस्तैदी से की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा द्वारा जनपद के 16 विकास खण्डों में जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी झण्डा निर्माण से लेकर वितरण से लेकर वितरण तक की व्यवस्था की देख-रेख के लिए तैनात किया गया है।
कार्यक्रम का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है तथा उपायुक्त स्वतः रोजगार गोण्डा द्वारा स्वयं विकास खण्डों में झण्डा निर्माण स्थलों का सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button