उत्तर प्रदेशसीतापुर

जनपदीय जूडो व शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

रिपोर्ट सुनील वर्मा

सदरपुर (सीतापुर)। सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गोडैचा चौराहा में गुरुवार को जनपदीय माध्यमिक जूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक उत्कर्ष सिंह वर्मा और प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा सचिव अवधेशनंदन पांडे, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मोहम्मद असलम समेत कई विद्यालयों के खेल शिक्षक व अध्यापक मौजूद रहे। खेल प्रभारी रौनक कश्यप के साथ नीरज मिश्रा, सचिन वर्मा, सत्येंद्र व प्रदीप ने भी सहयोग किया।

प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें सीता इंटर कॉलेज, सहगल सिटी मोंटेसरी, सेठ राम गुलाम इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और स्वरचना इंटर कॉलेज प्रमुख रहे।

जूडो में ओवरऑल विजेता पटेल संस्थान रहा जबकि सीता इंटर कॉलेज उपविजेता बना। बालक वर्ग में पटेल संस्थान प्रथम और सीता इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में सीता इंटर कॉलेज ने बाजी मारी जबकि पटेल संस्थान उपविजेता रहा।

शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब स्वरचना इंटर कॉलेज ने जीता। सहगल सिटी मोंटेसरी उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में पटेल संस्थान विजेता बना और स्वरचना इंटर कॉलेज सिधौली उपविजेता रहा।

अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button