उत्तर प्रदेशप्रयागराज

जिलाधिकारी ने बक्शीबांध एवं मम्फोर्डगंज फ्लड पम्पिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

प्रयागराज ०८ अगस्त

बीके यादव/ बालजी दैनिक

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नगर आयुक्त सांई तेजा के साथ शुक्रवार को शहर में भारी वर्षा के पश्चात जल – जमाव न होने पाये,के दृष्टिगत बक्शीबांध एवं मम्फोर्डगंज में कलश चौराहें के पास बनाये गये फ्लड पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की जल निकासी की व्यवस्था को देखते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फ्लड पम्पिंग स्टेशन अपनी पूरी क्षमता से कार्य करता हुआ मिला और शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी ।जिलाधिकारी ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन से प्रतिघण्टे कितना पानी निकाला जा सकता है तथा किन क्षेत्रों से पानी यहां आता है एवं फ्लड पम्पिंग स्टेशन की अन्य तकनीक के बारे में पूछा, जिस पर सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन को पूरी क्षमता के साथ लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है, जिससे कि फ्लड पम्पिंग स्टेशनों से सम्बंधित क्षेत्र में बाढ़ एवं वर्षा के पानी की निकासी होती रहे तथा कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने वर्षा के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button