उर्वरक की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानी

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल , अयोध्या । उर्वरक की समस्या इस समय किसानों की प्रमुख समस्या बन गई है। नतीजा यह है कि इस समय किसानों को अपनी फसलों में उर्वरक की बहुत जरूरत है लेकिन इस समय समितियों और उर्वरक की दुकानों पर भी उर्वरक किसानों को सुचारू रूप से नहीं मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि इस समय किसानों को सुचारू रूप से उर्वरक की जरूरत है लेकिन जब समितियों और उर्वरक की दुकानों पर उर्वरक लेने जाते है तो काफी समस्या उर्वरक लेने में हो रही है । काफी संख्या में जब किसान उर्वरक लेने जाते है तो लंबी दूरी तक लाइन लगानी पड़ती है इसके बाद भी कई किसान तो बिना उर्वरक लिए ही वापस हो जाते हैं । यही हाल दूसरे दिन भी किसानों को देखने को मिलता है । किसानों की इस प्रमुख समस्या को बढ़ चढ़ कर आवाज न तो कोई जनप्रतिनिधि ही ठीक से उठाता है और न ही जिम्मेदारों द्वारा भी इस समस्या का निदान समय से करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय किसानों ने इस समस्या की जांच करके जनहित को देखते हुए लापरवाही करने वाले और उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों की जांच करके किसानों की इस समस्या का निदान करने की मांग किया है ।





