उत्तर प्रदेशबरेली

जिलाधिकारी ने परीक्षा (पीईटी) को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जनपद बरेली में 45 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा-राजकीय इंटर कॉलेज एवं इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कॉलेज में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित होती पायी गयी। परीक्षा केन्द्रों पर बनाये गए सीसीटीवी व कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से परीक्षा कक्षों का भी जायजा लिया गया, समस्त कैमरे संचालित अवस्था में पाए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा हेतु निर्धारित नियमों का  उचित प्रकार से अनुपालन किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने अवगत कराया है कि प्रथम पाली कि परीक्षा में 20880 के सापेक्ष 16205 तथा द्वितीय पाली में 20880 के सापेक्ष 16076 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button