धान की क्रॉप कटिंग का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने लिया जायजा

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल अयोध्या l जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने आज सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत अरुवावा ग्राम पंचायत में धान की क्रॉप कटिंग का जायजा लिया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की शुरुवात की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने मौजूद किसानों से मुलाकात भी किया । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए और क्रॉप कटिंग की शुरुवात किया । इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष और अरुवावा के लेखपाल सुशील कुमार , तरुण मिश्रा , विजय निषाद ,ग्राम प्रधान अलीम , राजस्व निरीक्षक बलदेव तिवारी , सोनू वर्मा , तहसील समन्वयक रोहित दूबे और फसल बीमा से जिला समन्वयक विपिन गुप्ता समेत पुलिस विभाग राजस्व विभाग की टीम समेत काफी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।





