अयोध्याउत्तर प्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या की तहसील सोहावल ने मनाया गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म

हरिश्चंद्र मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई सोहावल में अपनी लेखनी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने वाले पत्रकारों की प्रेरणा स्रोत गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्म दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडे जिला संगठन सचिव संजीव कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सोहावल देवी प्रसाद वर्मा ने किया जिला सूर्य कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपने लेखन से गणेश शंकर विद्यार्थी ने आजादी का बिगुल फूंकने का काम किया उन्हें देश आज भी याद करता है। उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद शहीद भगत सिंह के साथ काम किया ऐसे महान सपूत के पद चिन्हों पर चलकर हमें पत्रकारिता करनी चाहिए। जिससे समाज को नई दिशा मिले एव व्याप्त बुराइयों को अपनी लिखने के माध्यम से उजागर करना चाहिए तथा सशक्त समाज के लिए पत्रकारों को अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से लेखनी को चलाते हुए समाज की कुरीतियों को उजागर करना चाहिए गोष्ठी में तहसील संरक्षक प्रदीप कुमार पांडे तहसील उपाध्यक्ष राजकरण वर्मा तहसील सचिव अजय कुमार चौबे तहसील संयुक्त सचिव संदीप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button