मण्डलायुक्त, आईजी व जिलाधिकारी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए निर्देश

सफाई, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था व सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर — कहा, श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l मण्डलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के साथ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग कच्चा घाट के पास साफ सफाई, बैरीकेटिंग, जहां पर पानी भरा हुआ है वहां पर राविस डालकर बराबर करने व स्नानघार/शौचालय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान मानस भवन के पास राविस डालकर बराबर कराने तथा लाईट की व्यवस्था अच्छे ढंग से करने के निर्देश दिये। आशिफबाग क्रासिंग के पास बैरिकेटिंग व हाईलोजन, बैरियर लगाये, जिससे क्रासिंग पार करने में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों। जहां पर नाले की सरिया दिख रही है वहां पर बैरिकेटिंग व परदे अवश्य लगाये जाय तथा बड़ीबुआ क्रासिंग के पास पूरी तरह से बैरिकेटिंग करने तथा ओवरब्रिज के नीचे व ऊपर जाने वाली सीढ़ियों के पास भी बैरिकेटिंग करने को कहा। सम्पूर्ण पंचकोसी मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिटी, अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-4, सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





