उत्तर प्रदेशप्रयागराज

डीएम ने फाफामऊ एवं गंगानगर के बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा किया

प्रयागराज ०४ अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक

सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गंगानगर की बाढ़ग्रस्त गलियों में जाकर वहां पर लोगों से बातचीत कर उन्हें प्रसाशन से हर प्रकार की मदद दिलाने के लिए कहा है l उन्होंने मोटर बोट से गंगानगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों से कहा कि आप सभी लोग बाढ़ राहत शिविर में चले जायें वहां पर आपके रहने एवं खाने की अच्छी व्यवस्था है और आप लोंगो को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी l इसके पूर्व फाफामऊ के सेक्टर-ए निवासी ने गंगा के कटान से घर के प्रभावित होने की बात बताई जिस पर डीएम ने स्वयं वहां जाकर कटान को देखा एवं संबधित अधिशासी अभियंता को कटान पर बालू की बोरिया रखवा कर घर को कटान से सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने एसडीएम से निगरानी रखने के लिए कहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button