उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहनलालगंज से एनएसपीसी-2025 का शुभारंभ, डॉ. अजय पांडेय ‘सत्यम’ ने किया पोस्टर लोकार्पण

मोहनलालगंज, संवाददाता।
देशभर में चल रही राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एनएसपीसी-2025) का आज लखनऊ जिले के ग्रामीण अंचलों में विस्तार किया गया। नगर पंचायत मोहनलालगंज में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पांडेय ‘सत्यम’, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के डॉ. आशीष मिश्रा व राजेश की उपस्थिति में पोस्टर का लोकार्पण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

प्रतियोगिता में पंजीकरण के बाद 20 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जिसके बाद प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण-पत्र तुरंत प्राप्त होता है। यह प्रतियोगिता इकोमित्रंम ऐप पर 21 अगस्त तक चल रही है।

डॉ. पांडेय ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतियोगिता कराए जाने का आश्वासन दिया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि लखनऊ जिले ने अब तक उत्तर प्रदेश में 5वां व देश में 17वां स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरणीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button