अयोध्याउत्तर प्रदेश

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

दिनांक: 03अगस्त 2025

कुलाधिपति द्वारा नवीन परिसर के दो भवनों का लोकार्पण आज

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल (तुलसी भवन) एवं इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी (धन्वंतरी भवन) का लोकार्पण कल दिनांक 4 अगस्त 2025 को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में धन्वंतरी भवन के समक्ष कुलाधिपति द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। धन्वंतरी भवन के हॉल में कुलाधिपति का संक्षिप्त संबोधन एवं अंतर विश्वविद्यालय के विजेता खिलाड़ियों तथा उनके कोचों को सम्मानित किया जाना है। क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में सात महिला एवं सात पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। कुलाधिपति द्वारा सायं 3:00 बजे से कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में समीक्षा बैठक की जाएगी। कुलाधिपति द्वारा परिसर के अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास, आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास, मूल्यांकन भवन, श्री राम शलभ भवन का निरीक्षण भी किया जाएगा। भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का निरीक्षण भी किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button