एम्पलाई नॉन एम्पलाई सेल्फ टीम उत्तर प्रदेश की कार्यकारणी में हुआ बदलाव

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l एम्पलाई नॉन एम्पलाई टीम उत्तर प्रदेश जनपद अंबेडकर नगर कार्यकारणी में बदलाव एम्पलाई नॉन एम्पलाई सेल्फ टीम उत्तर प्रदेश जिला संयोजक जितेंद्र कुमार के प्रदेश कोर टीम में शामिल हो जाने से जिला संयोजक के पद पर अनिल कुमार पाण्डेय का मनोनयन हुआ और लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अखिलेश चौरसिया का मनोनयन जिला सह संयोजक अंबेडकर नगर के पद एवं सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक महामंत्री शंभू नाथ जी का ब्लॉक सहसंयोजक बसखारी पद पर हुआ जिला संयोजक अम्बेडकर नगर बनने पर अनिल कुमार पांडेय ने प्रदेश कोर टीम का आभार प्रकट किया एवं यह बताया कि जिले के हर गांव से लोगों को टीम से जोड़कर टीम द्वारा लोगों को सहयोग दिलवाया जाएगा जिला सहसंयोजक अखिलेश चौरसिया द्वारा बताया गया कि जिले के सभी राजस्व कर्मी को टीम से जोड़कर उनके सुख दुःख में टीम द्वारा सहयोग दिलवाया जाएगा l





